भारत : एक परिचय

Bharat ka Samanya Parichay

 आर्यों की भरत नाम की शाखा अथवा महामानव भरत के नाम पर हमारे देश का नामकरण भारत हुआ । प्राचीन काल में आर्यों की भूमि के कारण यह आर्यावर्त के नाम से भी जाना जाता था । ईरानियों ने सिन्धु नदी के तटीय निवासियों को हिंदू एवं इस भूभाग को हिंदुस्तान का नाम दिया । रोम निवासियों ने सिंधु नदी को इंडस तथा यूनानियों ने इण्डोस व इस देश को इंडिया कहा । यही देश विश्व में आज भारत के नाम से विख्यात है ।

Bharat ka Samanya Parichay
Bharat ka Samanya Parichay

भारत की स्थिति, आकार और विस्तार

भारत भूमध्य रेखा के उत्तर में 8°4′ से 37°6′ अक्षांश तक 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है । संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है ।

कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करती है । कर्क रेखा 8 राज्यों से होकर जाती हैं – राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम ।

भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82¹/₂ पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है ,जो ग्रीनविच समय से 5¹/₂ घंटा आगे है । 82¹/₂ पूर्वी देशांतर रेखा पांच राज्यों ( उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश ) से होकर गुजरता है ।

पृथ्वी की चुंबकीय विषुवत रेखा दक्षिण भारत में त्रिवेन्द्रम से गुजरती है ।

भारत: एक परिचय

????भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है ।

????क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का सातवां स्थान है । ( रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया )

????जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है । (प्रथम- चीन )

????राज्यों की संख्या – 28
????केंद्र शासित प्रदेश – 8

नोट :- 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर व लद्दाख 2 केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गये । 26 जनवरी 2020 को दमन और दीव और दादरा व नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों को एक कर दिया गया ।

????अक्षांशीय विस्तार – 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक ।

????देशांतरीय विस्तार – 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक ।

????प्रायद्वीपीय भारत की तट रेखा की लंबाई – 6100 km

????मुख्य भूमि, लक्षद्वीप समूह और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के समुद्र तट की कुल लंबाई – 7516.6 km

????एकदम दक्षिणी भारत की भूमध्य रेखा से दूरी – 876 km

????पूर्व से पश्चिम की लंबाई – 2933 km

????उत्तर से दक्षिण की लंबाई – 3214 km

????स्थलीय सीमा की लंबाई – 15200 km

????द्वीपों की कुल संख्या – 247

????बंगाल की खाड़ी में द्वीपो की संख्या – 204

????अरब सागर में द्वीपो की संख्या – 43

????राजधानी– नई दिल्ली

????जनसंख्या – 1,21,08,54,977

????विश्व की जनसंख्या में भारत का प्रतिशत – 17.5%

????जनसंख्या घनत्व – 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी ।

????भारत की समुद्री सीमा से लगे देश – पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया ( 7)

????भारत की जल एवं स्थल सीमा से लगे देश – बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान ( 3 देश)

????भारत के राज्य पड़ोसी देश की सीमा से लगे है – 17 राज्य

????भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान

????सर्वाधिक राज्य की सीमा से लगा राज्य – उत्तर प्रदेश ( उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार )

????भारतीय तटरेखा वाले राज्य – गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल ( 9 राज्य)

????सर्वाधिक लंबी तटरेखा वाला राज्य – गुजरात ( 1663 km)

????सर्वाधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा – बांग्लादेश

????सबसे कम अंतरराष्ट्रीय सीमा – अफगानिस्तान

????बांग्लादेश के तीनों तरफ से घिरा राज्य – त्रिपुरा (शून्य रेखा )

????क्षेत्रफल में सबसे बड़ा राज्य – राजस्थान

????क्षेत्रफल में सबसे छोटा राज्य – गोवा

भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा विस्तार-

(1) भारत-बांग्लादेश ( 4096.7km)
(2) भारत- चीन (3488 km)
(3) भारत-पाकिस्तान ( 3323 km)
(4) भारत- नेपाल ( 1751 km)
(5) भारत- म्यांमार ( 1643 km)
(6) भारत – भूटान ( 699 km)
(7) भारत – अफगानिस्तान (106 km)

भारत के अंतिम सीमा बिन्दु-

(1) दक्षिणतम बिंदु – इंदिरा पॉइंट ( ग्रेट निकोबार द्वीप )

(2) उत्तरतम बिन्दु – इंदिरा कोल ( जम्मू कश्मीर )

(3) पश्चिमी बिंदु – सरक्रीक ( गुजरात )

(4) पूर्वी बिंदु – वालांगू ( अरुणाचल प्रदेश )

(5) मुख्य भूमि की दक्षिणतम सीमा – कन्याकुमारी ( कोमोरिन अन्तरीप), तमिलनाडु

पड़ोसी देशों की सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य

(1) चीन – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश (5)

(2) नेपाल – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम ( 5)

(3) बांग्लादेश – पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम (5)

(4) पाकिस्तान – गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर ( 4 )

(5) म्यांमार – अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम (4)

(6) भूटान – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश ( 4)

(7) अफगानिस्तान – जम्मू कश्मीर ( 1)

शीर्ष क्षेत्रफल वाले राज्य-

(1) राजस्थान ( 3,42,239)
(2) मध्य प्रदेश ( 3,08,252)
(3) महाराष्ट्र ( 3,07,713)
(4) उत्तर प्रदेश ( 2,40,928)

शीर्ष क्षेत्रफल वाले जिले-

जिला राज्य क्षेत्रफल (वर्ग किमी )
कच्छ गुजरात   45652
लेह जम्मू कश्मीर   45110
जैसलमेर राजस्थान 39313

 पड़ोसी देशों से लगा सबसे लंबा राज्य-

देश राज्य
बांग्लादेश  पश्चिम बंगाल
चीन  जम्मू कश्मीर
पाकिस्तान  राजस्थान
नेपाल  बिहार
म्यांमार  मिजोरम
भूटान  असोम
अफगानिस्तान  जम्मू कश्मीर (पाक अधिकृत )

 3 देशों से सीमा बनाने वाले राज्य-

राज्य देश
जम्मू कश्मीर पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, चीन
सिक्किम नेपाल, भूटान, चीन
पश्चिम बंगाल बांग्लादेश, नेपाल, भूटान
अरुणाचल प्रदेश भूटान, चीन, म्यांमार

 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएँ-

देश  सीमा रेखा
भारत- चीन मैकमोहन रेखा
भारत-पाकिस्तान रेडक्लिफ रेखा
भारत- अफगानिस्तान डूरण्ड रेखा

प्रमुख चैनल/ जलडमरूमध्य-

विभाजित स्थल खंड चैनल/ खाड़ी
इंदिरा पॉइंट – इंडोनेशिया  ग्रेट चैनल
लघु अंडमान- कार निकोबार  10° चैनल
मिनिकॉय- लक्षद्वीप  9° चैनल
मालदीव- मिनिकॉय  8° चैनल
भारत- श्रीलंका मन्नार की खाड़ी एवं पाक जल संधि
दक्षिण अंडमान व लघु अनुमान  डुंकन पास
कोको द्वीप व उत्तरी अंडमान कोको स्ट्रेट

 

Leave a Reply

Scroll to Top