साहित्य अकादमी अवॉर्ड 2021 विजेताओं की सूची

आज हम करंट अफेयर्स “Sahitya Academy Award 2021 list in Hindi” की बात करेंगे जो आपके आने वाले एग्जाम में इनमें से प्रश्न पूछे जाएंगे ।

Sahitya Academy Award 2021 list in Hindi
Sahitya Academy Award 2021 list in Hindi

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021

देश की 20 भाषाओं की 20 किताबों को वर्ष 2021 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है । इनमें 7 किताबें कविता की, दो उपन्यास, 5 लघुकथाएं, दो नाटक और एक-एक जीवनी, आत्मकथा, आलोचना और महाकाव्य की है ।

गुजराती, मैथिली, उर्दू और मणिपुरी भाषा के पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे । साहित्य अकादमी हर साल 24 भाषाओं की पुरस्कार घोषित करती है ,फिलहाल उन्होंने 20 भाषाओं के पुरस्कार की घोषणा की है ।

पुरस्कार 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2019 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों को दिया गया है ।

(1) कविता-संग्रह (7 पुरस्कार)

(१) मोदाय गाहाय – खोरो सायो आर्व हिमालय (बोडो)
(२) संजीव वेरेंकर- रक्तचंदन ( कोंकणी )
(३) ऋषिकेश मलिक- सारीजैतिब अपेरा (ओड़िया )
(४) मीठेश निर्मोही- मुगती (राजस्थानी )
(५) विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ‘विनय’ – श्रीजति शंखनादम किल (संस्कृत )
(६) अर्जुन सावला – नेना निंदख्रा (सिंधी )
(७) गोराति वेंकन्ना – वल्लनकितालम (तेलुगू )

(2) कहानी-संग्रह (5 पुरस्कार )

(१) खालिद हुसैन – सूलां दा सालण (पंजाबी )
(२) राज राही – नम्मे तुनेल (डोगरी )
(३) किरण गुरव – बालुच्या अवस्थंतराची डायरी (मराठी )
(४) निरंजन हांसदा – माने रेना अरहंग (संताली )
(५) अम्बई – सिवापुक कजुत्तु तान ओरू पेक्कैप परावी (तमिल )

(3) उपन्यास (दो पुरस्कार )

(१) नमिता गोखले- थिंग्स टू लीव बिहाइंड (अंग्रेजी )
(२) अनुराधा शर्मा पुजारी – इयत एखन आरोण्य आसिल (असमिया )

(4) नाटक (दो पुरस्कार )

(१) दया प्रकाश सिन्हा- सम्राट अशोक (हिंदी )
(२) ब्रत्य बासु – मीर जाफर ओ अनन्य (असमिया)

(5) महाकाव्य (एक पुरस्कार )

(१) छबि लाल उपाध्याय – उषा अनिरूद्ध (नेपाली )

(6) आलोचना (एक पुरस्कार )

(१) वली मोहम्मद असीर किश्तवारी – तवाजुन (कश्मीरी )

(7) जीवन-चरित्र (एक पुरस्कार )

(१) डीएस नागभूषण – गांधी कथाना (कन्नड़ )

(8) आत्मकथा (एक पुरस्कार )

(१) जॉर्ज ओनाक्कूर – ह्रदयारागांगल (मलयालम )

साहित्य अकादमी ने गुरुवार को 2021 के लिए युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार में से प्रत्येक के 22 विजेताओं की सूची की घोषणा की ।

युवा पुरस्कार 2021 :-

(१) हिमांशु बाजपेयी – कहानी संग्रह “किस्सा किस्सा लखनउवा” (हिंदी )
(२) मेधा मजूमदार – उपन्यास “ए बर्निंग” (अंग्रेजी )
(३) उमर फरहत – काव्य संग्रह”ज़मीन जा़द” (उर्दू )
(४) वीर देवेंदर सिंह – निबंध संग्रह “पा दे पैलां” – (पंजाबी )

साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2021 :-

(१) देवेंद्र मेवाड़ी – नाटक संग्रह “नाटक-नाटक में विज्ञान ” (हिंदी )
(२) अनीता वच्छरजनी – जीवनी पुस्तक “अमृता शेर-गिल : रिबल विद ए पेंटब्रुश” (अंग्रेजी )
(३) कौसर सिद्दिकी – कविता संग्रह “चराग़ फूलों” (उर्दू )

मुख्य पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक,शॉल और ₹100000 की राशि तथा युवा पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और ₹50000 की राशि एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे ।

Leave a Reply

Scroll to Top