Tokyo Paralympics 2020 Current Affairs in Hindi
टोक्यो ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक 2021 का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया गया । टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन जापान के सम्राट नारूहितो ने किया है । इस पैरालंपिक की मशालधारी शुनसुके उचिदा,करिन मोरिसाकी और यूई कामीजी है ।
2021 में आयोजित हुआ टोक्यो पैरालंपिक 2020 का 16वां संस्करण आयोजित हुआ है । इससे पहले 2016 में पैरालंपिक रियो डी जेनेरियो में हुआ था । अगला ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक 2024 में पेरिस (फ्रांस) में होगा ।
24 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं । इसमें भारत की तरफ से भी अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है । भारत से नौ अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे । टोक्यो 57 साल बाद दूसरी बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया है ।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने 2020 टोक्यो ग्रीन्स कालीन पैरालंपिक खेलों में भारत के पैरालंपिक खेलों के लिए थीम सॉन्ग ” कर दे कमाल तू ” लॉन्च किया है । दिव्यांग क्रिकेट प्लेयर संजीव सिंह ने इस गाने की रचना की और गाया है ।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत में कुल 19 पदक जीते , जिसमें पांच स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक, छह कांस्य पदक शामिल है । टोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक अवनी लेखरा बनी ।

Tokyo Paralympics 2020 GK Questions in Hindi
????आयोजन – टोक्यो (जापान )
????कब – 24 अगस्त से 5 सितंबर
????संस्करण – 16वां
????शुभंकर – सोमाइटी ( Someity)
????ध्वज की लंबाई चौड़ाई – 2:3
????थीम – पंखों से उडान
????लोगों में छल्ले – 5
????कुल देश – 163
????स्टेडियम – न्यू नेशनल स्टेडियम
????मशाल – सकुरा
????कुल खेल – 22
????2020 का पहला स्वर्ण – पैगे ग्रीको ( ऑस्ट्रेलिया )
????पैरालंपिक संस्थान – IPC ( अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति )
????मुख्यालय – बॉन (जर्मनी )
????वर्तमान अध्यक्ष – एंड्रयु पार्सन्स
????अधिकारिक भाषा – अंग्रेजी , स्पेनिश, जर्मन
Tokyo Paralympics 2020 Winner list in Hindi
न. | देश | गोल्ड | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1 | चीन | 96 | 60 | 51 | 207 |
2 | ग्रेट ब्रिटेन | 41 | 38 | 45 | 124 |
3. | संयुक्त राज्य अमेरिका | 37 | 36 | 31 | 104 |
4 | आरपीसी | 36 | 33 | 49 | 118 |
5 | नीदरलैंड | 25 | 17 | 17 | 59 |
24 | भारत | 5 | 8 | 6 | 19 |
टोक्यो ओलंपिक में भारत :-
????कुल पदक – 19 ( 5 स्वर्ण, 8 रजत, 6 कांस्य)
????पोजीशन -24वें
????उद्घाटन ध्वजवाहक – टेक चंद (भाला फेंक)
????समापन ध्वजवाहक – अवनि लेखरा (शूटिंग )
????पहला पदक – भाविनाबेन पटेल (सिल्वर )
????पहला स्वर्ण पदक – अवनी लेखरा (शूटिंग )
????पहली नौकायन खिलाड़ी – प्राची यादव
भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक
खिलाड़ी | पदक | खेल |
भाविनाबेन पटेल | रजत | टेबल टेनिस |
निषाद कुमार | रजत | ऊंची कूद |
अवनि लेखरा | स्वर्ण | शूटिंग |
योगेश कथूनिया | रजत | चक्का फेंक |
देवेंद्र झाझरिया | रजत | भाला फेंक |
सुरेंद्र सिंह | कांस्य | भाला फेंक |
सुमित आंतिल | स्वर्ण | भाला फेंक |
सिंहराज अधाना | कांस्य | शूटिंग |
मरियप्पन थंगवेलू | रजत | ऊंची कूद |
शरद कुमार | कांस्य | ऊंची कूद |
प्रवीण कुमार | रजत | ऊंची कूद |
अवनि लेखरा | कांस्य | शूटिंग |
हरविंदर सिंह | कांस्य | तीरदांजी |
मनीष नरवाल | स्वर्ण | शूटिंग |
सिंहराज अधाना | रजत | शूटिंग |
प्रमोद भगत | स्वर्ण | बैडमिंटन |
मनोज सरकार | कांस्य | बैडमिंटन |
सुहास यतीराज | रजत | बैडमिंटन |
कृष्णा नागर | स्वर्ण | बैडमिंटन |
महत्वपूर्ण प्रश्न ( Q&A)
(1) पैरालंपिक 2020 का आयोजन कहां किया गया है ?
➡ टोक्यो (जापान )
(2) टोक्यो पैरालंपिक 2020 का कौन सा संस्करण है ?
➡ 16वां संस्करण
(3) पैरालंपिक का 15 वां संस्करण कहां आयोजित किया गया था ?
➡ रियो डी जेनेरियो (2016 )
(4) पैरालंपिक का 17 वां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा ?
➡ पेरिस (2024 )
(5) टोक्यो पैरालंपिक 2020 का आयोजन कब किया गया ?
➡ 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक
(6) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में कितने देशों ने भाग लिया ?
➡ 163 देश
(7) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 163 देशों ने कितने खेलों में भाग लिया ?
➡ 22 खेल
(8) टोक्यो पैरालंपिक में भारत की ओर से कितने खिलाड़ियों ने भाग लिया ?
➡ 54 खिलाड़ी
(9)टोक्यो कितने वर्ष बाद पैरालंपिक खेलों को दूसरी बार आयोजित करने वाला पहला शहर बन गया है ?
➡ 57 वर्ष बाद
(10) टोक्यो पैरालंपिक 2020 का शुभंकर क्या है ?
➡ सोमाइटी ( Someity)
(11) टोक्यो पैरालंपिक 2020 का पहला स्वर्ण पदक किसने जीता ?
➡ पैगे ग्रीको ( ऑस्ट्रेलिया )
(12) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में सबसे ज्यादा पदक किस देश ने जीते ?
➡ चीन ( 207)
(13) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का कौन सा स्थान रहा ?
➡ 24वें
(14) टोक्यो पैरालंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक कौन है ?
➡ टेकचंद ( भाला फेंक)
(15) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के लिए पहला पदक किसने जीता ?
➡ भाविनाबेन पटेल , टेबल टेनिस (रजत )
(16) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता ?
➡ अवनि लेखरा ( शूटिंग )
(17) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत की पहली नौकायन खिलाड़ी कौन बनी है ?
➡ प्राची यादव
(18) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं ?
➡ 19 ( 5 स्वर्ण, 8 रजत, 6 कांस्य)
(19) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के किस खिलाड़ी का पदक अघोषित कर दिया गया ?
➡ विनोद कुमार ,डिस्कस थ्रो ( कांस्य पदक)
(20) पैरालंपिक में भारत को तीरंदाजी में पहला पदक किसने दिलाया ?
➡ हरविंदर सिंह ( कांस्य पदक)
(21) पैरालंपिक में भारत को बैडमिंटन में पहला स्वर्ण पदक किसने दिलाया ?
➡ प्रमोद भगत
(22) पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी कौन बने हैं ?
➡ सुहास यतीराज, रजत पदक ( बैडमिंटन)
(23) टोक्यो पैरालंपिक में प्रथम बार किस गेम को शामिल किया गया है ?
➡ बैडमिंटन व ताइक्वांडो
(24) टोक्यो पैरालंपिक में पहली बार कितने देश पहली बार भाग ले रहे हैं ?
➡ पांच देश
(25) टोक्यो पैरालंपिक 2020 की थीम क्या है ?
➡ पंखो से उड़ान
(26) टोक्यो पैरालंपिक 2020 के समापन समारोह की भारतीय ध्वजवाहक कौन है ?
➡ अवनि लेखरा
इन्हें भी देखें-